मेरठ में रंजिश में मारी गोली, युवक घायल
मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरापुरम कॉलोनी में सोमवार देर रात रंजिश में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी हमलावर घटनास्थल से भाग गया।
कुंडा गांव निवासी कुलदीप कसाना उर्फ फत्ते को घाट गांव निवासी चिंटू बिधूड़ी ने गोली मार दी। दोनों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी थी, जिससे दोनों में रंजिश चल रही थी। सोमवार देर रात दोनों आमने-सामने आ गए। इसी दौरान चिंटू ने कुलदीप पर फायरिंग कर दी। गोली कुलदीप के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आनंद अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश और परतापुर थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। कुलदीप और चिंटू के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी थी। इसी विवाद के बाद से दोनों के बीच तनातनी बनी हुई थी। सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद गोली चलने की घटना हो गई। पुलिस आरोपी चिंटू बिधूड़ी की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)