दुस्साहसिक वारदात : हिन्दू युवती को सरेबाज़ार उठा ले गया युवक 

Nov 25, 2026 - 12:20
Updated: 1 day ago
0 11
दुस्साहसिक वारदात : हिन्दू युवती को सरेबाज़ार उठा ले गया युवक 
हिन्दू युवती को सरेबाज़ार उठा ले गया युवक 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सदर बाजार थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में मंगलवार को दोपहर में गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी युवती को बंधक बनाकर रखने और उसके साथ मारपीट करने का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि नॉकऑउट वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

​पुलिस ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले नोएडा के एक मॉल में गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी युवती का परिचय मेरठ के रोहटा रोड स्थित जैनपुर निवासी सलमान उर्फ सोनू से हुई थी। सलमान दो बच्चों का पिता है। समय बीतने पर दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के बाद दोनों ने परतापुर के रिठानी में एक होटल किराए पर लेकर साझेदारी में कारोबार शुरू किया। कारोबार चल नहीं पाया और होटल बंद कर दिया गया। युवती ने सलमान से संपर्क तोड़ दिया। अब परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं तय कर दिया है। 

सोमवार को 24 वर्षीय युवती मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने के लिए आई थी। तभी सहेली के दोस्त कृष्णा ने सलमान को युवती के बारे में जानकारी दे दी। कृष्णा ही रविवार की रात कार से युवती और उसकी सहेली एवं सहेली की भाभी को लेकर आबूलेन बाजार स्थित स्क्वायर होटल पहुंचा था। कृष्णा ही होटल का मैनेजर भी है। इस होटल का संचालन गोविंद चौरसिया करता है। होटल में सलमान पहले से ही मौजूद था। कृष्णा अपनी दोस्त के साथ एक अलग कमरे में चला गया, जबकि युवती को सलमान अलग कमरे में ले गया। आरोप है कि सलमान ने युवती को रातभर बंधक बनाकर रखा और जमकर उत्पीड़न किया। सलमान ने बिना कोई आईडी जमा किए होटल में कमरा लिया था। मंगलवार को दोपहर में डेढ़ बजे युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर होटल से बाहर भागी तो सलमान ने उसे बीच सड़क पर गिराया, बाल पकड़े और पीटते हुए जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने लगा। यह देखकर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवती को छुड़ाया और आरोपित की पिटाई शुरू कर दी। आरोपित भीड़ से बचकर होटल की छत पर पहुंचा और पीछे की ओर से कूदकर फरार हो गया।

धर्मांतरण के दबाव, होटल की मिलीभगत का आरोप

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि आरोपी सलमान युवती पर जबरन शादी और धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। उन्होंने बिना आईडी के कमरा देने के मामले में होटल मालिक और मैनेजर की मिलीभगत बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों की तलाश जारी

क्षेत्राधिकारी कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो आबूलेन स्थित होटल के बाहर का है। युवक और युवती पूर्व परिचित हैं और सोमवार रात होटल में रुके थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवती ने अपहरण की बात से इनकार किया है। मुकदमा दर्ज कर होटल बंद करा दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता की तहरीर पर सलमान के खिलाफ मारपीट व बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल को सील कर दिया गया है और आरोपी की तलाश में स्वाट समेत दो पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User