एक-दो नहीं पूरे छह विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किये वैभव सूर्यवंशी ने
दोहा (क़तर)। वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चमत्कृत कर दिया है।दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में उन्होंने महज 52 गेंदों पर 204 रन ठोक दिए। इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत उन्होंने एक ही मैच में छह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 28 गेंदों में शतक पूरा किया और लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 29 गेंदों में लिस्ट-A शतक लगाया था। वैभव ने केवल 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड चाड बोवे के नाम था। अक्टूबर 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ खेलते हुए चाड बोवे ने 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
सूर्यवंशी लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 17 साल की उम्र में 203 रन बनाए थे। जायसवाल ने 2019 विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मुंबई की ओर से 203 रन बनाए थे। वैभव ने यूएई के खिलाफ कुल 28 छक्के जड़े। इस तरह उन्होंने एक लिस्ट-A मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में सिडनी में क्वींसलैंड के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे।
वैभव ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के किसी भी प्रारूप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के नाम था, जिन्होंने 2024 रणजी ट्रॉफी मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)