आसमान में होगी ग्रहों की परेड और चमकेगा सुपरमून

Nov 01, 2026 - 12:18
0 5
आसमान में होगी ग्रहों की परेड और चमकेगा सुपरमून
आसमान में होगी ग्रहों की परेड

नैनीताल, नवंबर का महीना खगोलीय प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने अंतरिक्ष में कई रोमांचक और सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस महीने की प्रमुख खगोलीय घटनाओं के बारे में:

 प्लैनेट परेड (ग्रहों की परेड):

14 नवंबर की सुबह आसमान में बुध, शुक्र, मंगल और बृहस्पति एक साथ एक सीध में दिखाई देंगे। इस दुर्लभ खगोलीय स्थिति को 'प्लनेट परेड' कहा जाता है।

लियोनिड्स उल्कावृष्टि

17 नवंबर की रात आसमान में 'लियोनिड्स उल्कावृष्टि' का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में कई उल्काएं (टूटे हुए तारे जैसी आकृतियां) चमकती हुई दिखाई देंगी।

सुपरमून (बीवर मून):

24 नवंबर को साल का सुपरमून नजर आएगा। इस दिन चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले काफी बड़ा और अधिक चमकदार दिखाई देगा। यूरोप के कुछ हिस्सों में इसे 'बीवर मून' भी कहा जाता है।

 यूरेनस अपोजिशन:

25 नवंबर को यूरेनस अपोजिशन की स्थिति बनेगी, जिसमें पृथ्वी, सूर्य और यूरेनस के ठीक बीच होगी। इस वजह से यूरेनस रातभर देखने के लिए सबसे अनुकूल स्थिति में रहेगा (हालांकि इसे देखने के लिए टेलीस्कोप यानी दूरबीन की जरूरत पड़ेगी)।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User