दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, एक संदेश
नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर मेरठ। मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय भराला में दशहरा पूजन एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेंद्र एवं ग्राम सचिव अरविंद रहे। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, एक संदेश है। यह हमें सिखाता है कि अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंत में सच्चाई और अच्छाई की ही जीत होती है।
रावण के दस सिरों को समाज की 10 बुराइयों के रूप में दर्शाया गया
रावण दहन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। रावण के दस सिरों को समाज की 10 बुराइयों - बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, छेड़छाड़, नशा, भ्रष्टाचार, लिंग भेद, हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या और अस्वच्छता के रूप में दर्शाया गया।
मुख्य संदेश दिया गया कि जिस प्रकार भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की, उसी प्रकार हमें भी मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण और आत्मविश्वास के साथ इन बुराइयों का अंत करना है
मिशन शक्ति के परिप्रेक्ष्य में दशहरे का महत्व और भी बढ़ जाता है। माँ दुर्गा ने नौ दिनों तक शक्ति की आराधना के बाद महिषासुर का वध किया था। यही शक्ति आज हर बेटी में है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं में ममता, कविता, शालिनी, रेशमा एवं पुरु गर्ग का विशेष सहयोग रहा।
सभी छlत्रों को मिष्ठान वितरण एव विजेता छlत्रों को उपहार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)