सड़क हादसे में पूर्व ब्लाक प्रमुख के पौत्र की मौत
उत्तर प्रदेश : भदोही जिले के सारीपुर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री दिनेश सिंह के पौत्र एवं संजय सिंह के बेटे अवि की मिरजामुराद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद घटना से मन बहुत व्यथित है। प्रमुख जी को फोन करना चाहा पर हिम्मत नहीं जुटा सका।
इसी साल चार अप्रैल को संजय सिंह के छोटे भाई राजेश सिंह अन्नू की मौत हो गई थी। करीब छह माह के अंदर दो लोगों की मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के बड़े भाई भी ज्वाला सिंह ब्लाक प्रमुख रहे हैं। अस्सी के दशक में उनकी ऐन दिवाली के दिन घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस परिवार की पूर्वांचल में काफी प्रतिष्ठा है।
ईश्वर परिवार के सभी सदस्यों को इस विकट परिस्थिति में दुख सहने की शक्ति दे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)