रामायण ओवरीसज रिकॉर्ड: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने विदेशों में मचाया धमाल, 'धुरंधर 2' और 'बजरंगी भाईजान' को पछाड़ा
ओवरसीज कलेक्शन में 523 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर पहुंची फिल्म, 16 दिनों में दुनियाभर में 1574.60 करोड़ की कमाई का दावा
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। एक्टर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2' और 'बजरंगी भाईजान' को मात दे दी है। फिल्म 'रामायण' ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यानी ये ओवरसीज में महज 16 दिनों में बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 16 दिनों में फिल्म ने विदेशों में 523 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विदेशों में भी बॉलीवुड फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। नॉर्थ अमेरिका और यूएई के अलावा अब चीन में भी भारतीय फिल्में खूब कमाई कर रही हैं। फिलहाल फिल्म रामायण ओवरसीज में बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनी हुई है। चलिए यहां जानते हैं अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कौन से नंबर पर है?
फिल्म 'रामायण' ने ओवरसीज में कितना कर डाला है कलेक्शन?
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 16वें दिन ओवरसीज में 8 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ इस फिल्म 'रामायण' ने विदेशों में रिलीज के 16 दिनों में 523 करोड़ की कमाई कर डाली है। जबकि, दुनियाभर में इसका 16 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 1574.60 करोड़ पहुंच गया है।
ओवरसीज में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 लिस्ट में किस नंबर पर है फिल्म 'रामायण'?
फिल्म 'रामायण' ने ओवरसीज में 523 करोड़ की कमाई कर डाली है। इसी के साथ इसने फिल्म 'धुरंधर 2' के 421 करोड़ और फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के 482.54 करोड़ के ओवरसीज के लाइफटाइम कलकेशन को पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद ये फिल्म 'रामायण' ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यानी ये ओवरसीज में महज 16 दिनों में बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। आपको बता दें कि, पहले और दूसरे नंबर पर आमिर खान की दो फिल्मों (दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार) ने कब्जा किया हुआ है।
यहां देखें ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट-
दंगल -1535.3 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार- 822.92 करोड़
रामायण- 523 करोड़ (16 दिनों का कलेक्शन)
बजरंगी भाईजान- 482.54 करोड़
धुरंधर 2- 451 करोड़
पठान- 412 करोड़
जवान- 406 करोड़
अंधाधुन- 361 करोड़
पीके- 303 करोड़
धुरंधर- 299.35 करोड़
फिल्म 'रामायण' स्टार कास्ट
फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, सनी देओल और अरुण गोविल सहित कई शामिल हैं। ये फिल्म 5 नवंबर को दिवाली से पहले रिलीज हुई थी। वहीं, चर्चा है कि इसका दूसरा पार्ट साल 2028 की दिवाली पर रिलीज होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)