मां गंगा की शरण में दिलजीत दोसांझ, गुफा में लगाया ध्यान!

Nov 02, 2026 - 11:31
0 4
मां गंगा की शरण में दिलजीत दोसांझ, गुफा में लगाया ध्यान!
दिलजीत दोसांझ

मुंबई, पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में सुकून तलाशने पहुंचे। दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने ऋषिकेश और टिहरी में समय बिताया।इस दौरान दिलजीत गंगा तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने शांत माहौल में बैठकर मां गंगा के दर्शन किए और ध्यान लगाया। गंगा किनारे बिताए इन खास पलों को उन्होंने अपने कैमरे में भी कैद किया।

वशिष्ठ गुफा में भी पहुंचे दिलजीत

दिलजीत दोसांझ टिहरी जिले में शिवपुरी के पास स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।खास बात यह रही कि उनके आने की खबर स्थानीय लोगों को भी नहीं लगी। बिना किसी शोर-शराबे के उन्होंने अपना समय बिताया और वापस लौट गए।दिलजीत के उत्तराखंड में इस आध्यात्मिक सफर की चर्चा अब उनके फैंस के बीच हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User