सुनेत्रा पवार के बगैर एनसीपी के बड़े नेता अमित शाह से मिले

Nov 03, 2026 - 12:34
0 1
सुनेत्रा पवार के बगैर एनसीपी के बड़े नेता अमित शाह से मिले
एनसीपी के बड़े नेता अमित शाह से मिले

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी की नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार की अनुपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। इस मुलाकात के बाद मुंबई में बुलाई गई विधायकों की बैठक ने राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों को हवा दे दी है। 

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक है या फिर कोई नई राजनीतिक उठापकट शुरू होने के संकेत हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि अजित पवार गुट के कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, लेकिन इस अहम बैठक में पार्टी की मौजूदा नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार मौजूद नहीं थे. अब इस मुलाकात के बाद मुंबई में बुलाई गई विधायकों की बैठक ने राजनीतिक गलियारों में चल रहे अटकलों के दौर को और हवा दे दी है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 6 नेताओं ने की अमित शाह से मुलाकात

दिल्ली में हुई इस मुलाकात में एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे समेत छह नेता शामिल हुए थे। बैठक में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पार्टी के इतने वरिष्ठ नेताओं को अमित शाह से अलग बैठक करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या एनसीपी के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक रणनीति को लेकर कोई मतभेद है? हालांकि, बैठक में शामिल नेता किसी भी तरह के अंदरूनी विवाद से इनकार कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User