लोकतंत्र और संविधान बचाने की हुंकार:राहुल गांधी
नई दिल्ली, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र, संविधान और देश की रक्षा के लिए एक बड़ा आंदोलन बताया है।
'चलो दिल्ली रामलीला मार्च':
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो जारी कर कहा कि यह मार्च किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा, लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और 'वोट चोरी' रोकने का आंदोलन है।
छात्रों और आम नागरिकों से आह्वान:
उन्होंने देश के सभी छात्र समूहों से अपील की है कि चाहे उनकी राजनीतिक सोच या संबद्धता कुछ भी हो, यदि उन्हें लगता है कि देश, उनकी अभिव्यक्ति और उनके विचार खतरे में हैं, तो वे आगे आएं और इस मार्च से जुड़ें।लोगों को आश्वस्त करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "पुलिस की या लाठीचार्ज की चिंता मत कीजिए। भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं है... घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आइए, हम सब मिलकर संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलें।"
कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इस रैली के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।इस मार्च से पहले शुक्रवार को विपक्ष कांग्रेस अध्यक्ष म मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक 'मॉक पार्लियामेंट' (प्रतीकात्मक संसद) आयोजित करने की तैयारी में है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक 'जन महाभियोग' चलाने की योजना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)