मेरठ में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे चोटिल; चालक भागा
मेरठ। मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। दुर्घटना में 12 बच्चे घायल हो गए। रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार पुलिस बल के साथ हादसास्थल पर पहुंचीं। सुरूरपुर थाना पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची। घायल बच्चों को मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल भिजवाया गया। बस चालक मौके से फरार हो गया।
चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर पलटी बस
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सतवाई की बस चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग से गुजर रही थी। बस तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बच्चे सवार थे। बस पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 12 बच्चों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)