भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में काटा गदर

Oct 06, 2026 - 17:36
0 7
भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में काटा गदर
  • वेस्ट यूपी से श्रुति गंगवार, धर्मपाल सिंह और रामपाल सिंह चौहान का नाम.
  • राज्यसभा की सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चली.

संजय श्रीवास्तव | भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में काटा गदर। सूची में सारे के सारे नए प्रत्याशी। वेस्ट यूपी से तीन प्रत्याशी राज्यसभा जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा में रहे दिग्गज वरुण गांधी , स्मृति रानी और संजीव बालियान का पत्ता साफ।राज्यसभा की सूची को फाइनल करने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की खूब चली।

भाजपा ने यूपी में विधानसभा चुनाव की केमिस्ट्री को ठीक करने के लिए राज्यसभा चुनाव की लेबोरेट्री में टेस्ट करने की रणनीति पर काम किया है। भाजपा की राज्यसभा चुनाव की आठ प्रत्याशियों की सूची में तीन ओबीसी, तीन सवर्ण प्रत्याशियों को टिकट थमाया है।दो दलितों को भी सूची में स्थान मिला है।

प्रधानमंत्री के खासमखास और मीडिया के नजरों से ओझल रहने वाले कानपुर के गोपी कृष्ण पांडे भी राज्यसभा जाएंगे। संगठन में काम करने के दौरान कानपुर में मोदी ने गोपी कृष्ण पांडे के साथ गदर फिल्म देखी थी।

भाजपा वेस्ट यूपी को काफी अहमियत दिया है। इसलिए बरेली निवासी श्रुति गंगवार, बरेली के आंवला सीट से विधायक एवं प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और आगरा के एत्मादपुर सीट से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया।

भाजपा की सूची से साफ है कि पार्टी ने यूपी की जातीय समीकरण के सांचे में पूरी तरह से ढाला है।इस सूची को सपा के पीडीए के काट रूप में तैयार की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User