बिसलेरी कंपनी ने एफएसएसएआई के आरोपों पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया
एफएसएसएआई के एक्शन के बाद बिसलेरी की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- बिसलेरी का पानी पीने के लिए सुरक्षित है। बिसलेरी ने कहा दूसरी लैब में सब सही मिला।
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। एफएसएसएआई का कहना है कि कंपनी के बोतलबंद पेयजल का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया था। अब इस विवाद पर बिसलेरी कंपनी की प्रतिक्रिया आ गई है। कंपनी बिसलेरी ने कहा है कि बिसलेरी का पानी पीने के लिए सुरक्षित है। यह मामला लगभग 14 महीने पुराना है और इसका संबंध सितंबर 2025 में बिस्लेरी की गोवा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से है। कंपनी का कहना है कि यह प्लांट उसके नेटवर्क के 143 प्लांट्स में से एक है।
कंपनी पर क्या आरोप लगे हैं?
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने कहा कि पानी के सैंपल में ब्रोमेट की निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद नमूने को दोबारा जांच के लिए दूसरी फूड लैब में भेजा गया। इस लैब ने भी उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) पाए जाने के कारण उसे असुरक्षित घोषित किया।
नियामक ने कहा कि प्रयोगशाला की जांच में कानून के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके आधार पर 'बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी गई है। बता दें, कि एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी सहित कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ भी अभियोजन की मंजूरी देने की जानकारी दी।
अब बिसलेरी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006' के तहत बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद, कंपनी ने एक बयान जारी किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब बिस्लेरी के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक सैंपल सुरक्षा जांच में फेल हो गया। "हमें हाल ही में आई मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बिसलेरी को एक नोटिस जारी किया है।
मामला लगभग 14 महीने पुराना है: बिसलेरी
कंपनी ने आगे कहा, यह मामला लगभग 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में बिसलेरी की गोवा स्थित निर्माण इकाई (जो हमारे नेटवर्क के 143 संयंत्रों में से एक है) में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। 30 सितंबर 2025 को, एफएसएसएआई ने गोवा इकाई से छह नमूने लिए थे। शुरुआती जांच में पाया गया कि पांच नमूने सभी निर्धारित मानकों को पूरा करते थे। छठे नमूने में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया, जबकि इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। 22 नवंबर 2025 को बिसलेरी द्वारा की गई अपील के बाद, एफएसएसएआई ने उस नमूने को दोबारा जांच के लिए एक रेफरल प्रयोगशाला में भेजा।
कंपनी ने कहा, रेफरल प्रयोगशाला की जांच में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया, लेकिन साथ ही नमूने में पॉलीक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी का भी उल्लेख किया गया। दोनों परिणामों में अंतर को देखते हुए, बिसलेरी को लगा कि इस पर स्पष्टीकरण देना आवश्यक है। बिसलेरी ने उसी नमूने की एक स्वतंत्र जांच एफएसएसएआई द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में करवाई। उस जांच में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया।

आज तक, बिसलेरी को ईमेल या हार्ड कॉपी के रूप में कोई नोटिस नहीं मिला: बिसलेरी
कंपनी के अनुसार, हमने 2 फरवरी 2026 को एक औपचारिक पत्र के साथ, स्वतंत्र जांच के परिणाम एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दिए। इसके बाद हमें एफएसएसएआई की ओर से कोई और सूचना नहीं मिली, इसलिए हमने मान लिया कि यह मामला अब बंद हो चुका है। आज तक, बिसलेरी को ईमेल या हार्ड कॉपी के रूप में कोई नोटिस नहीं मिला है, और न ही एफएसएसएआई की वेबसाइट पर ऐसा कोई नोटिस देखने को मिला है। पीने के पानी की सुरक्षा बिसलेरी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपनी 10-चरणीय निर्माण प्रक्रिया के दौरान 90 से अधिक कड़े गुणवत्ता परीक्षण करते हैं। हम इस मामले को उचित नियामक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। वर्षों से एक भरोसेमंद ब्रांड रही बिसलेरी, उपभोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित है...।"

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)