सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम: जानिए- क्यों गिर रहे हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम ?
एमसीएक्स पर सोना 3.70% फिसला, चांदी में 5.25% की गिरावट; दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,25,720 प्रति 10 ग्राम- आइये आगे जानते है क्यों गिर रहे हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम...
- सोना ₹4,715 और चांदी ₹8,269 टूटी।
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में 20 नवंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स ) पर सोने का भाव 4,715 रुपये टूटकर 1,22,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 8,269 रुपये की भारी गिरावट आई और यह 1,49,213 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर सख्त रुख की आशंका के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें।
एक झटके में सोना ₹4,715 और चांदी ₹8,269 टूटी
20 नवंबर की सुबह एमसीएक्स पर सोने का भाव 4,715 रुपये यानी 3.70 फीसदी गिरकर 1,22,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 8,269 रुपये यानी 5.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1,49,213 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले भी सोने के दामों में लगातार कमजोरी देखने को मिली है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव लगातार आठवें दिन गिरा था। एक दिन पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये कम हुई थी।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम
राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर की सुबह 24 कैरेट सोने के दाम 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए है, 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 94,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 94,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें
शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,25,720 ₹1,15,250 ₹94,330
मुंबई ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
कोलकाता ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
चेन्नई ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
बेंगलुरु ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
चांदी के दाम में भी भारी गिरावट
सोने के साथ चांदी के दामों में भी कमजोरी बनी हुई है। 20 नवंबर की सुबह चांदी का खुदरा भाव 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले इसके दाम 2,500 रुपये कम हुए थे। बता दें, कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस और चांदी 42.86 डॉलर प्रति औंस पर थी।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम ?
सोने के दामों में गिरावट के पीछे मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर सख्त रुख की आशंका को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। बाजार में इन संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)