मेरठ: पीवीवीएनएल कार्यालय में गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान दिवस पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण। 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

Nov 26, 2026 - 18:55
Updated: 1 day ago
0 33
मेरठ: पीवीवीएनएल कार्यालय में गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया संविधान दिवस

> संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखने का लिया संकल्प।

> न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने पर दिया जोर।

> संविधान की गरिमा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प।

विवेक कुमार, नॉकआउट न्यूज़ मेरठ। भारत के संविधान के अंगीकरण की स्मृति में गुरुवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय में संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता एवं आशु कालिया, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन, निदेशक (वाणिज्य), एन.के. मिश्रा, निदेशक (तकनीकी) तथा  स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (वित्त) की उपस्थिति में संविधान दिवस समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ग्रहण की।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित कराने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया। साथ ही व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संविधान में निहित मूलभूत सिद्धांतों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के महत्व पर बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्षता, समानता, पारदर्शिता एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर मो० सगीर, मुख्य अभियंता, राजकुमार, मुख्य अभियंता तकनीकी, गुलाब सिंह, मुख्य अभियंता, जीतेश ग्रोवर कंपनी सेक्रेटरी, सोनम सिंह,(अधिशासी अभियंता एवं स्टाफ ऑफिसर) आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User