ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में सिलेंडर फटने से पिता-बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में सोमवार देर शाम गैस सिलेंडर फटने से पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू और पोता झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्रेटर नोएडा के जेवर के दयानतपुर गांव में सिलेंडर ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, घटना ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव की हैं सोमवार देर शाम एक घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से झुलसे
मृतकों की पहचान 56 वर्षीय वीरपाल और उनके बेटे 24 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं अभिषेक की पत्नी काजल और उनका दो साल का बेटा आदित्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वीरपाल और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
गांव में पसरा मातम
वही सूचना मिलने पर जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, काजल और आदित्य का चेहरा झुलसा है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वही, पुलिस ने दोनों मृतकों शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)