मोहम्मद सिराज को एकादश में नहीं मिली जगह, पूर्व क्रिकेटरों ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। मोहम्मद सिराज को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन (एकादश) में एक बार फिर जगह नहीं मिली। बताते चलें कि सिराज को पहले टेस्ट में टीम से बाहर रखे जाने पर सवाल उठे थे और दूसरे टेस्ट में उन्हें शामिल करने की मांग भी तेज़ हुई थी। इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया।
सिराज को लगातार दूसरे टेस्ट में बाहर रखने का फ़ैसला ऐसे समय में आया है, जब सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ न्यूज़ीलैंड को ऑलआउट करने में नाकाम रहे थे। मेहमान टीम ने भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण का डटकर सामना किया और मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही। इन हालात में सिराज को टीम में जगह नहीं मिलने के फ़ैसले पर सवाल उठ रहे हैं।
पिछले साल ओवल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए टेस्ट मैच में सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी की थी और भारत को छह रन से अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। उस मैच के बाद से उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 21 विकेट लिए हैं। सिराज को सीरीज़ के पहले टेस्ट में भी टीम में जगह नहीं दी गई थी। तब भी टीम मैनेजमेंट के इस फ़ैसले की काफ़ी आलोचना हुई थी।
भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में सिर्फ़ एक बदलाव किया है। गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखा गया है और उनकी जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौक़ा दिया गया है।
प्रशासकों को उम्मीद थी कि अगर किसी गेंदबाज़ को इस टेस्ट में बाहर रखा गया, तो सिराज को टीम में जगह मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सिराज को बाहर रखने पर पूर्व क्रिकेटरों ने उठाए सवाल
मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 43 विकेट लेने वाले सिराज को लगातार दूसरे टेस्ट में मौका नहीं मिलने पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और कमेंटेटर हर्षा भोगले के अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट के जानकारों ने भी टीम मैनेजमेंट के इस फ़ैसले पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कमेंटेटर मोहम्मद कैफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यह यक़ीन करना मुश्किल है कि भारत के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से टीम से बाहर कर दिया गया है। विदेशी धरती पर होने वाले टेस्ट मैचों में भारत के गेंदबाज़ी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के साथ सिराज का नाम भी सबसे पहले लिया जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्कल ने ख़ुद सिराज को विश्वस्तरीय गेंदबाज़ बताया था और कहा था कि वह अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं।
मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि सिराज अब भारत के छठे रैंकिंग वाले तेज़ गेंदबाज़ हैं और उन्हें टीम से बाहर रखना सही नहीं लगता। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाज़ों में से भारत के पास अब सिर्फ़ बुमराह को ही टीम में जगह देने का फ़ैसला किया गया है. उम्मीद है कि उन्हें गेंदबाज़ी के लिए शानदार हालात मिलेंगे। लेकिन, वे यह भी जानते होंगे कि जब उनकी बारी आएगी, तो उन्हें लंबे समय तक ख़ुद को साबित करने का मौक़ा नहीं मिलेगा।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने कहा, "जब वह टेस्ट टीम के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे तभी इसके संकेत मिल गए थे। जब उन्होंने आखिरी वनडे खेला तो मुझे लगा था कि वे उन्हें टेस्ट में खिलाने जा रहे हैं, लेकिन यह एक हैरानी की बात है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भारत को निराश किया है। उन्होंने भारत को कभी निराश नहीं किया।
टीवी एंकर सुमंत रमन ने लिखा, "मोहम्मद सिराज के साथ यह नाइंसाफ़ी है. पहले टेस्ट की चौथी पारी में क़रीब दो दिनों तक न्यूज़ीलैंड को ऑलआउट नहीं कर पाने वाले उन्हीं तेज़ गेंदबाज़ों को एक बार फिर टीम में चुन लिया गया है और सिर्फ़ एक बदलाव किया गया है. यह हैरान करने वाली बात है."
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ मुनाफ़ पटेल ने भी इस विषय पर एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "अगर आप सिराज, शमी और जडेजा की तरफ़ नहीं देख रहे हैं तो फिर आप की टीम की बॉलिंग यूनिट में ऐसा कौन है जो इस मैच को जिता पाएगा?"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)