मकबरे के कमरे में युवक का शव मिला, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद में नवाब नजीबुद्दौला मकबरा परिसर के एक कमरे में 30 वर्षीय युवक अंकुर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह उसके दोस्त मुदस्सिर उर्फ हनी ने मकबरे के बाहर मौजूद कारोबारियों को कमरे में अंकुर के मृत पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान रम्पुरा मोहल्ला निवासी मनोहर लाल वाल्मीकि के पुत्र अंकुर के रूप में हुई है।
मकबरे के कमरे में मिला शव
मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जीआईसी स्टेशन रोड स्थित नजीबुद्दौला मकबरा परिसर का है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे मकबरे की देखरेख करने वाले हनी ने परिसर के कमरे में अंकुर को मृत अवस्था में देखा। उसने आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार सेहरावत और एसआई लव गिरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे के पास इंजेक्शन की सुई भी मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली में शेफ का काम करता था अंकुर
अंकुर की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। परिजनों के मुताबिक अंकुर दिल्ली में शेफ का काम करता था और कुछ समय से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। परिवार में उसका एक बड़ा भाई प्रिंस है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकुर नजीबुद्दौला मकबरे तक कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दोस्त के साथ कमरे में बैठता था अंकुर
मकबरा मस्जिद कमेटी से जुड़े शेर खान के मुताबिक अंकुर अक्सर अपने दोस्त हनी के पास आता-जाता था। गुरुवार दोपहर भी वह हनी के पास पहुंचा था। दोनों के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है। अधिक नशा होने के कारण अंकुर को परिसर के अंदर बने कमरे में लिटा दिया गया था। रात करीब आठ बजे नमाज समाप्त होने के बाद मस्जिद बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह सफाई के लिए कमरा खोला गया तो अंकुर मृत अवस्था में मिला। अंकुर के परिजनों ने हनी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुगलूशाह मोहल्ला निवासी मुदस्सिर उर्फ हनी को मकबरा मस्जिद का मुतवल्ली बताया गया है। वह मजारों पर चढ़ने वाली चादर आदि इकट्ठा करता है। उसे परिसर में ही एक कमरा दिया गया था। अंकुर अक्सर हनी के साथ इस कमरे में बैठता था। मंगलवार सुबह हनी ने मकबरे के बाहर मौजूद कारोबारियों को बताया कि उसने कमरे का ताला खोला तो अंदर अंकुर मृत पड़ा मिला। हनी का कहना है कि उसे याद नहीं है कि कमरे में ताला लगाते समय अंकुर अंदर मौजूद था या नहीं। सुबह कमरे का ताला खोलने पर उसने अंकुर को मृत पाया। अंकुर और हनी दोनों के नशा करने की बात भी सामने आई है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ सुबह करीब नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने हनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)