निर्देशक ने बताया हनुमान अंश का डेढ़ करोड़ का सीन 11.5 लाख में हुआ शूट 

Nov 27, 2026 - 15:20
0 2
निर्देशक ने बताया हनुमान अंश का डेढ़ करोड़ का सीन 11.5 लाख में हुआ शूट 
हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्य

मुम्बई। 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे दी है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक प्रभाव पर आधारित है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिनों से अधिक का सफर तय करते हुए वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जबकि फिल्म के निर्माण में महज लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब यह डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध हो गई है। फिल्म सोनी लिव पर 27 नवंबर से हिंदी में, जबकि  29 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और गुजराती भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

इसी बीच लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया और बताया कि उनकी टीम ने ट्रेन के एक भव्य दृश्य को महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया, जबकि असली ट्रेन के साथ इसकी शूटिंग करने पर अनुमानित खर्च करीब 1.5 करोड़ रुपये आता। यह उपलब्धि फिल्म निर्माण में रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक के सही तालमेल का एक बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।  

हनुमान अंश का दृश्य 

इस कड़ी में नीम करोली बाबा को ट्रेन से नीचे उतारते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कई लोग ट्रेन से बाहर निकलते हैं और फिर एक दूसरा इंजन आकर ट्रेन को खींचता है। इस दृश्य को फिल्माने के लिए करीब 16 शॉट्स की जरूरत थी, जो फिल्म के सीमित बजट में एक मुश्किल काम था। हालांकि, अपने दृष्टिकोण से समझौता करने के बजाय टीम ने इसका एक अनोखा समाधान निकाला। विशाल ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने दृश्य के कुछ हिस्सों की शूटिंग की और बाकी काम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए रखा। टीम जिस रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी, वहां उन्होंने प्लाईवुड की शीट्स कटवाकर एक बॉक्सनुमा ढांचा तैयार किया, जिसे ट्रेन के डिब्बों को बनाने के लिए रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल किया गया।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User