क्या मेरी पूर्व प्रेमिका किसी और के साथ रिश्ते में है?, उसने कितने पुरुषों को धोखा दिया है?
चेन्नई। कॉलेज की सहपाठी के साथ रिश्ता ख़त्म होने से विचलित युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड (पूर्व प्रेमिका) के बारे में जानने के लिए आरटीआई दायर कर दी और एक दो नहीं पूरे 1,887 सवाल पूछ डाले। मामला तमिलनाडु के विल्लुपुरम का है।
97 आरटीआई, बेतुके 1,887 सवाल
विल्लुपुरम के ए. संतोष ने 97 आरटीआई याचिका देकर बेतुके 1,887 सवाल पूछ डाले। पुलिस विभाग से सवाल किये हैं कि क्या मेरी पूर्व प्रेमिका शादीशुदा है?, वह कहां रहती है और कहां काम करती है? क्या वह किसी और के साथ रिश्ते में है?, उसने कितने पुरुषों को धोखा दिया है?
भड़के सूचना आयुक्त, कड़ी चेतावनी भी दी
इन सवालों को देखकर सूचना आयुक्त वी.पी.आर. एलमपरिथी भड़क गए। उन्होंने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता ए. संतोष को कड़ी चेतावनी भी दी। इसके बाद संतोष मंगलवार को राज्य सूचना आयोग के सामने प्रस्तुत हुआ और अपने ‘तर्क’ रखे।
कॉलेज की पढ़ाई के बाद ख़त्म हो गया था रिश्ता
कुड्डालोर जिला पुलिस के अतिरिक्त अधीक्षक (लोक सूचना अधिकारी) ने आयोग को बताया कि 2024 में संतोष अपनी कॉलेज की एक सहपाठी के साथ रिश्ते में था। उनका रिश्ता कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद टूट गया। इसके बाद उसने फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। लड़की ने संतोष के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)