'बिग बॉस 20' का डिजिटल पर महा-धमाका: 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड
मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शो ने प्रीमियर के 60 दिन से भी कम समय में जियो हॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है। इसके साथ ही यह फ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाला सीजन बन गया है। इस कामयाबी का जश्न सलमान खान ने पूरी टीम के साथ केक काटकर मनाया।
100 करोड़ घंटे के पार पहुंचा वॉच टाइम
जियो हॉटस्टार के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। शो को अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोट मिल चुके हैं, जो पिछले सीजन की तुलना में 71 फीसदी अधिक हैं। भारत में बिग बॉस फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के मौके पर मिली यह उपलब्धि खास मानी जा रही है।
विदेशों में भी शो का जलवा
'बिग बॉस 20' की लोकप्रियता भारत तक सीमित नहीं है। जियो हॉटस्टार पर यह शो यूके, कनाडा और सिंगापुर में लगातार टॉप-5 टाइटल्स में बना हुआ है। वहीं, यूएई में लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टार्जप्ले पर यह नंबर-1 शो बताया जा रहा है।
सलमान खान ने टीम के साथ काटा केक
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सलमान खान ने शो के सेट पर पूरी टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
6 सितंबर को शुरू हुआ था शो
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर हुआ था। सीजन के शुरुआती दो महीनों में कई कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं। इनमें रोहेद खान, ईशा रिखी और सिंगर रीति तिवारी के नाम शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)