दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी आई पी से आया ई-मेल; सिंगर बोले- 101% आऊंगा

Nov 11, 2026 - 12:36
Updated: 5 days ago
0 5
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी आई पी से आया ई-मेल; सिंगर बोले- 101% आऊंगा
दिलजीत दोसांझ

इंदौर ग्वालियर, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। 15 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल पर मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया था। इसमें दिलजीत के कॉन्सर्ट के स्टेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद ग्वालियर पुलिस, इंदौर पुलिस और भोपाल STF ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदेशी IP एड्रेस से भेजा गया ई-मेल

शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल विदेशी नेटवर्क के जरिए भेजा गया हो सकता है। इसमें VPN के इस्तेमाल की भी आशंका जताई गई है। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

दिलजीत दोसांझ बोले- 101% इंदौर आऊंगा

धमकी की खबरों के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि उनका कॉन्सर्ट तय समय पर होगा। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने कहा, "15 तारीख को इंदौर आ रहे हैं, 101 परसेंट आ रहे हैं। सबसे पहले आकर पोहा खाएंगे, फिर एनर्जी लेकर शो करेंगे।"उन्होंने फैंस से कहा कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और उनकी बात पर भरोसा रखें।

इंदौर में इससे पहले भी तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल मिल चुके हैं। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इन धमकियों के बीच कोई संबंध है या नहीं।दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। उनके चार गानों पर परफॉर्मेंस के दौरान रोक लगाई गई थी। इन गानों पर शराब और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए थे।फिलहाल धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User