एलन मस्क ने अमेरिका के बच्चों के लिए किया ऐसा ऐलान, जिसकी दुनियाभर में हो रही चर्चा...

Nov 27, 2026 - 13:32
Updated: 12 hours ago
0 88
एलन मस्क ने अमेरिका के बच्चों के लिए किया ऐसा ऐलान, जिसकी दुनियाभर में हो रही चर्चा...

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

अमेरिका। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने अमेरिका के बच्चों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है, एलन मस्क की योजना के मुताबिक, अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स के दो शेयर मिलेंगे - एक कंपनी की तरफ से और एक मेरी तरफ से। मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी घोषणा की। 

एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घोषणा करते हुए आगे कहा कि "स्पेसएक्स की ओर से मिलने वाला हिस्सा अगले महीने ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मेरी तरफ से मिलने वाला हिस्सा अगले साल जून में मेरा लॉकअप खत्म होने पर ट्रांसफर किया जाएगा।"

एलन मस्क ने आगे कहा कि "अगर स्पेसएक्स जीवन को मल्टीप्लैनेटरी (कई ग्रहों पर फैला हुआ) बनाने और सूरज की ऊर्जा के दस लाखवें हिस्से का भी इस्तेमाल करने में सफल हो जाता है, तो इसका मूल्य मौजूदा वैश्विक अर्थव्यवस्था से लगभग दस लाख गुना अधिक होगा। ये लक्ष्य निश्चित रूप से बेहद कठिन हैं, लेकिन इन्हें हासिल करने का एक रास्ता मौजूद है। मेरी सलाह है कि आप अपने शेयर अपने पास ही रखें।"

अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चों को मिलेगा फायदा

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को शुरुआत में दो शेयर दिए जाने की बात कही गई है। इसके बाद हर साल एक और शेयर देने की योजना है। एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, वह व्यक्तिगत रूप से भी शेयर देंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों की पहचान कैसे होगी और शेयर उनके नाम पर किस तरह ट्रांसफर किए जाएंगे।

एक स्पेसएक्स शेयर की कीमत कितनी है ?

जानकारी के मुताबिक, स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत 127.44 डॉलर है। इसी आधार पर बच्चों को दिए जाने वाले शेयरों की कुल कीमत करीब 18.4 अरब डॉलर बताई जा रही है। हालांकि शेयर की कीमत समय के साथ बदल सकती है। इसके अलावा, शेयरों के वितरण और उन्हें बेचने से जुड़े नियमों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

एलन मस्क की कुल संपत्ति कितनी है ?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति करीब 820 अरब डॉलर यानी लगभग 75.80 लाख करोड़ रुपये है। इसमें स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य करीब 650 अरब डॉलर बताया गया है। उनकी बाकी संपत्ति टेस्ला, बोरिंग कंपनी और न्यूरालिंक जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी से आती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User