सहारनपुर में चंद्रशेखर के घर लंच कर ओवैसी ने दिए सियासी संकेत
संजय श्रीवास्तव, नॉकआउट न्यूज़ |
सहारनपुर। एआईएमआईएम के चीफ असुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बढ़ाई सक्रियता। बसपा सुप्रीमो मायावती के गढ़ सहारनपुर में चंद्रशेखर के घर लंच कर दिया सियासी संकेत। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद ओवैसी की सहारनपुर जिले की छुटमलपुर में चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने एक टेबिल पर बैठकर राजनीति का गुणा-भाग किया।

सहारनपुर से बसपा सुप्रीमो मायावती भी चुनाव लड़ चुकी हैं। देवबंद में दारुल उलूम जैसी संस्था होने के कारण दुनियाभर में इसकी पहचान है। एक नजरिए से देखा जाए तो सहारनपुर दलित और मुस्लिम गठजोड़ का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
साल 2007, के विधानसभा चुनाव में बसपा ने सात में पांच सीटों पर चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया था। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को सीएम का चेहरा घोषित कर दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति पर काम किया है।
यूपी में दलितों के वोट बैंक पर सपा और कांग्रेस की नजर है। बसपा के पाले में पहले से दलित हैं। यही वजह है कि आगरा में दलित सम्मेलन कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीडीए की परिभाषा में डी का मतलब दमदार दलित बताया।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के चंद्रशेखर आजाद ने नई चाल चल कर सपा, बसपा और भाजपा के लिए मुसीबतें बढ़ा दी है। देखना यह होगा कि विधानसभा चुनाव में इस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आती हैं। यदि वोट कटवा के रूप में पार्टी की पहचान बनी तो तीसरे मोर्चे के लिए घातक भी साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)