Meerut Avika Hotel fire: मेरठ में अविका होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Sep 12, 2026 - 14:19
Updated: 19 days ago
0 12
Meerut Avika Hotel fire: मेरठ में अविका होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Meerut Avika Hotel fire

Knockout Newz Meerut: मेरठ के परतापुर क्षेत्र में अविका होटल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पार्किंग में लगी 2 गाड़ियां भी जल गईं। पार्किंग से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और होटल तक पहुंच गई। आग ने होटल के 12 कमरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लपटें बगल के इंडियन बैंक तक पहुंचने लगीं तो वहां भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, आग की यह घटना शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे परतापुर थाना क्षेत्र के अविका होटल की है। आग की वजह से होटल का लग्जरी सामान और पार्किंग में खड़ी दो कारें पूरी तरह जल गईं।  घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है।

दिल्ली रोड स्थित अविका होटल एडवोकेट अरविंद भाटी का है। उन्होंने होटल कुमारी नंदवानी उर्फ बंटी को किराए पर दिया हुआ है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे होटल की पार्किंग में किन्हीं वजहों से अचानक से भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली। सबसे पहले पार्किंग में खड़ी ईऑन और ब्रेजा कार भी आग की चपेट में आ गईं। दोनों कारें जल गईं। इसके बाद आग की बढ़ती लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल के सभी 12 कमरे और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

वही, होटल से सटी इंडियन बैंक की शाखा की तरफ भी लपटें बढ़ने लगीं। इससे बैंक में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ उसे बैंक की तरफ फैलने से रोकने की कोशिश शुरू की। करीब आधे से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बैंक में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल में मौजूद सभी कर्मचारियों और ठहरे लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि होटल में कुल 12 कमरे हैं। सभी कमरों को चेक कर लिया गया है। कुछ लोगों के होटल में फंसे होने की अफवाह थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और होटल के अंदर कोई व्यक्ति नहीं फंसा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 1
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User