राज्यपाल कल आएंगी मेरठ, आगमन को लेकर सीसीएसयू प्रशासन ने तैयारियां की तेज
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।
- बाहरी लोगों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित,
नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। सीसीएसयू में शनिवार को होने वाले पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सुरक्षा बढ़ाने के साथ साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
तीन सत्रों में उद्यमिता पर होगा मंथन
संवाद के दौरान तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम स्थल से लेकर परिसर के अन्य हिस्सों में साफ-सफाई कराई जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल
कार्यक्रम में प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल, कुलपति, शिक्षाविद, युवा उद्यमी और निवेशक हिस्सा लेंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की भी सहभागिता रहेगी। आयोजन में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें विद्यार्थी अपने नवाचार, नए उत्पाद, तकनीक और स्टार्टअप से जुड़े मॉडल प्रदर्शित करेंगे।
छात्रों और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए परिसर में प्रवेश और आवाजाही नियंत्रित रखने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान आम छात्रों के साथ बाहरी लोगों को भी विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई जा रही है, ताकि आयोजन के दौरान अनावश्यक आवाजाही रोकी जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)