गढ़ गंगा मेले के चलते यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, मेरठ यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Nov 24, 2026 - 12:54
Updated: 2 days ago
0 15
गढ़ गंगा मेले के चलते यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, मेरठ यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
  • मेरठ से हापुड़ जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे।
  • मेरठ पुलिस ने वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से भी जाने की दी सलाह.

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। हापुड़ में गढ़ गंगा मेले के चलते मंगलवार को यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। मेरठ से हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे से होकर गुजरने की एडवाइजरी जारी की गई है। मेरठ पुलिस ने वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से भी जाने की सलाह दी है।

पुलिस के मुताबिक, मेले के कारण हापुड़ से मेरठ आने-जाने वाले रास्ते पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। वहीं इस बार अमरोहा के तिगरी मेले और गढ़ मेले को पीपा पुल के जरिए आपस में जोड़ा गया है। ताकि श्रद्धालु दोनों मेलों में जा सकें।

मेरठ यातायात पुलिस की एडवाइजरी

मेरठ यातायात पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, गढ़ गंगा मेले के चलते 24 नवंबर 2026 को हापुड़-मेरठ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में यूपी के मेरठ से हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें। वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से भी जाने की सलाह दी गई है।

पीपा पुल से जुड़े गढ़ और तिगरी मेले

मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस बार अमरोहा के तिगरी मेले और गढ़ मेले को पीपा पुल यानी पांटून पुल के जरिए जोड़ा गया है। इससे श्रद्धालु दोनों क्षेत्रों के मेलों में जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में सड़कों और रास्तों की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है।

सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तैनात

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ एनडीआरएफ, वॉच टावर, निजी नावें, गोताखोर और फ्लड कंपनियां लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई हैं। कंट्रोल रूम को फील्ड कंट्रोल रूम और पुलिस रूम से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि भैंसा-बुग्गी की दौड़ परंपरागत तरीके से कराई जा रही है। वहीं, दूसरे जानवरों के साथ किसी तरह की क्रूरता न हो, इसकी भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User