देव दीपावली पर देवलोक जैसी आभा बिखेरती है काशी 

Nov 24, 2026 - 12:51
Updated: 2 days ago
0 6
देव दीपावली पर देवलोक जैसी आभा बिखेरती है काशी 
देव दीपावली

वाराणसी। काशी (वाराणसी - बनारस) को देवताओं की दीपावली के लिए चुनने के पीछे गूढ़ आध्यात्मिक मान्यता जुड़ी है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय से आनंदित देवताओं ने भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी में गंगा तट पर दीप जलाकर उत्सव मनाया। इसी परंपरा ने देव दीपावली का स्वरूप लिया। काशी को इस उत्सव के लिए विशिष्ट बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसकी पहचान है। इसे भगवान शिव का निवास और अविमुक्त क्षेत्र माना गया है- ऐसी पुण्यभूमि, जिसे शिव कभी नहीं छोड़ते। यहां उत्तरवाहिनी गंगा की पावन धारा, बाधा विश्वनाथ का ज्योतिर्लिंग और मोक्ष की सनातन मान्यता एक साथ जुड़ती हैं।

धार्मिक विश्वास है कि काशी में किया गया स्नान, दान और दीपदान विशेष पुण्यफल प्रदान करता है। इसीलिए यहां दीपदान केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि देवताओं के प्रति कृतज्ञता शिव के प्रति समर्पण और जीवन से अंधकार मिटाने का आध्यात्यिक संकल्प है। काशी के घाटों पर लाखों दीप इसी आस्था को साकार करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विधान अंधकार पर प्रकाश और अहंकार पर आस्था की विजय का प्रतीक है। सवाल उठता है कि देवताओं ने उसके लिए काशी को ही क्यों चुना?

धार्मिक मान्यता में काशी भगवान शिव की नगरी और मोक्षदायिनी भूमि है। इसे वह अविमुक्त क्षेत्र माना गया है, जिसे शिव कभी नहीं छोड़ते। गंगा की पावन धारा, विश्वनाथ की अधिकृता अधिक्षता सत्ता और काशी की आध्यात्मिक चेतना इसे देवताओं के उसका विशिष्ट केंद्र बनाती है। दीपदान का अर्थ महज दीप जलाना नहीं, बल्कि अपने भीतर के अज्ञान, निराशा और नकारात्मकता को मिटाने का संकल्प भी है। गंगा में दीप प्रवाहित कर श्रद्धालु देवताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं और सुख-समृद्धि व मोक्ष की कामना करते हैं। इसीलिए काशी में दीपदान एक अनुष्छन से आगे बढ़कर लोकआस्था, आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक बन जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User