आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत, 35 घायल
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक बस स्कूली बच्चों को पिकनिक से लेकर लौट रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए। वही घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली, वैसे ही वह एक्टिव मोड में आ गए और मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया।
क्या है पूरा मामला?
ये हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर हुआ है। घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, आगरा से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस कौशांबी गई थी और सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। लेकिन, रास्ते में एक्सप्रेसवे पर बस को खड़ा किया गया, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए। घटना के दौरान बस में करीब 50 बच्चे और 6 टीचर सवार थे।
घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया
इस घटना की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली, वैसे ही वह एक्टिव मोड में आ गए और मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। इस दौरान जो घायल थे, उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोनों मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया और घायलों से बात की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके की जांच में जुटी हुई है।
एसपी का सामने आया बयान
इस घटना में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि "कौशाम्बी से लगभग 50 छात्रों और स्टाफ को लेकर आ रही एक स्कूल बस मथुरा से लौट रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे, आगरा से लखनऊ की तरफ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिरवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।"
स्कूल की बस एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है। इस घटना के दौरान सुरक्षित रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को दूसरे वाहन की व्यवस्था करके घर भेजा जा रहा है। एक घायल छात्र ने बताया कि कन्नौज के इलाके में छात्रों को बाथरूम कराने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी। बस में करीब 50 बच्चे थे।
इससे पहले राजस्थान में भीषण हादसा हुआ था और खड़े ट्रक से सवारियों से भरी गाड़ी टकराई थी। इस घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)