'ओम' ने टिकट खिड़की पर किया धमाका, भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया 

Nov 23, 2026 - 12:24
Updated: 4 days ago
0 4
'ओम' ने टिकट खिड़की पर किया धमाका, भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया 
जासूसी थ्रिलर फिल्म ओम

मुम्बई। जासूसी थ्रिलर फिल्म ओम ने पहले ही सप्ताह में टिकट खिड़की पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। 

धनुष, ममूटी और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को धनुष के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत मिली। शुरुआती दिनों में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद भी बीते रविवार को दर्शकों की मौजूदगी ने फिल्म की कुल रफ्तार को मजबूत सहारा दिया।

तीन दिनों में कैसे बना 50 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ओम ने रविवार को 15.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे 3 दिन में भारत में नेट कलेक्शन 50.85 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। पहले दिन फिल्म ने 18.10 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन इसमें 10.02 प्रतिशत की नरमी आई और कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा। भाषा के हिसाब से देखें तो रविवार को तमिल से 11.55 करोड़, तेलुगु से 3.80 करोड़ और हिंदी से 55 लाख रुपये की कमाई हुई। 

धनुष की बाकी फिल्मों को दे रही टक्कर

इस साल आई एक्टर धनुष की दूसरी फिल्मों के कलेक्शन को देखा जाए तो ओएम ऑपरेशन मोल की शुरुआत काफी चर्चा में रही है। इसी साल रिलीज हुई कारा को मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। उसने 3 दिन में 18.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हिंदी फिल्म तेरे इश्क में ने 3 दिन में 52 करोड़, इडली कड़ाही ने 26.35 करोड़ पैंतीस लाख और कुबेरा ने 38.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तमिल की मंदाडी और डीसी से आगे निकलने के बावजूद यह करुप्पु, विश्वनाथ एंड संस और सीन के शुरुआती 3 दिन के आंकड़ों से पीछे रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User