हरे निशान में मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
- सेंसेक्स 390 अंक उछला, निफ्टी भी 65 अंक चढ़ा।
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
मुंबई। शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 390 अंक उछला तो निफ्टी भी 65 अंक चढ़ा। आईटी शेयरों में जोरदार तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस व इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों की बढ़त ने बाजार को सहारा दिया।
सुबह की सुस्त शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई और कारोबार के अंत में हरे निशान में मजबूती के साथ बंद हुआ। आईटी, रियल्टी और मेटल शेयरों में आई जबरदस्त खरीदारी के दम पर बाजार को नई रफ्तार मिली। क्लोजिंग के समय बीएसई सेंसेक्स 390 अंकों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा, जबकि एनएसई निफ्टी भी 65 अंक चढ़कर 25,885 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बाजार का डर बताने वाला इंडेक्स India VIX 4.70 प्रतिशत गिरकर 16.84 पर आ गया, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
कारोबार बंद होने पर दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 390 अंक यानी 0.46 प्रतिशत उछलकर 84,329 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,885 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट ब्रेथ भी आज पॉजिटिव रही। कुल 2,149 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 1,906 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा मिडकैप इंडेक्स 0.32 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
आईटी और रियल्टी में तूफानी तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स में गुरुवार को आईटी और रियल्टी सेक्टर ने बाजार की अगुवाई की। निफ्टी आईटी (+3.66%) में आज सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी रियल्टी (+3.27%) और निफ्टी मेटल (+1.17%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा केमिकल्स (+0.86%) और फार्मा (+0.45%) भी हरे निशान में रहे। दूसरी ओर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-1.33%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.94%), निफ्टी ऑटो (-0.69%) और निफ्टी पीएसयू बैंक (-0.68%) में गिरावट रही, जबकि बैंक निफ्टी (-0.26%) मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ।
टीसीएस और इंफोसिस चमके, इन शेयरों में रही गिरावट
दिग्गज शेयरों में आईटी और चुनिंदा हैवीवेट स्टॉक्स का जलवा रहा। गुरुवार को एचसीएल टेक (+6.42%), बीएसई लिमिटेड (+5.70%), टीसीएस (+4.89%), इन्फोसिस (+4.69%), टेक महिंद्रा (+2.97%) और हिंडाल्को (+2.88%) में जोरदार तेजी रही। इनके अलावा एचडीएफसी बैंक (+1.87%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (+1.62%) ने भी निफ्टी को ऊपर खींचने में बड़ा योगदान दिया। दूसरी ओर, गिरावट वाले शेयरों में एशियन पेंट्स (-2.98%), बजाज फाइनेंस (-2.96%), श्रीराम फाइनेंस (-2.84%), नेस्ले इंडिया (-2.81%) और आईसीआईसीआई बैंक (-1.77%) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)