शाहिद कपूर से गले मिले सैफ अली खान, फैंस बोले- ये है ओजी कूल ब्वॉयज

Nov 24, 2026 - 13:13
Updated: 1 day ago
0 8
शाहिद कपूर से गले मिले सैफ अली खान, फैंस बोले- ये है ओजी कूल ब्वॉयज
सैफ अली खान और शाहिद कपूर

मुम्बई। मुम्बई फिल्म जगत के दो चर्चित अभिनेता सैफ अली खान और शाहिद कपूर इन दिनों अपनी एक मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अभिनेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। साथ ही काफी देर तक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि शाहिद कपूर कभी सैफ की पत्नी करीना कपूर खान के साथ रिलेशनशिप में थे। ऐसे में दोनों अभिनेताओं को इस तरह सहज अंदाज में बातचीत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये असल में कूल ब्वॉयज हैं।

पीली लग्जरी कार से पहुंचे सैफ, शाहिद से की लंबी बातचीत

वायरल वीडियो में सैफ अली खान सफेद शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वह अपनी पीले रंग की एमजी साइबरस्टर इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कार से वहां पहुंचते हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात शाहिद कपूर से होती है, जो नीले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में काफी कैजुअल अंदाज में दिखाई देते हैं। दोनों अभिनेता पहले एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं और फिर वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद पैपराजी लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद करते रहते हैं। बातचीत के बीच सैफ शाहिद को गले भी लगाते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को अलविदा कहते हैं और अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं। दोनों के बीच नजर आई सहजता ने इस छोटी सी मुलाकात को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।

'रंगून' में साथ काम कर चुके हैं दोनों अभिनेता

सैफ और शाहिद इससे पहले फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की 2017 में आई फिल्म रंगून में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद ने सैफ के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उन्हें बेहद प्रोफेशनल अभिनेता बताया था। उन्होंने सैफ की कास्टिंग को लेकर खुशी भी जाहिर की थी। वहीं सैफ ने भी माना था कि पर्दे पर दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। अब सालों बाद दोनों की यह मुलाकात एक बार फिर सुर्खियों में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User