नेपाल के बिना हमारे धाम भी अधूरे और राम भी अधूरे हैं : प्रधानमंत्री मोदी 

Nov 23, 2026 - 14:16
Updated: 4 days ago
0 5
नेपाल के बिना हमारे धाम भी अधूरे और राम भी अधूरे हैं : प्रधानमंत्री मोदी 
बालेंद्र शाह - नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने नेपाल के लिए उनके दृष्टिकोण और संकल्प को महसूस किया है। नेपाल की जनता ने जो उन्हें ऐतिहासिक जनादेश दिया है वह नेपाल की नई पीढ़ी की उम्मीदों को दिखाता है। भारत समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा सहभागी रहा है। इसी भावना से हमने संबंंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई निर्णय लिए हैं। भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपने पर और अटूट विश्वास का रिश्ता है। हमारी खुशिया भी साझी हैं और चुनौतियां भी साझी हैं। नेपाल में बाढ़ में हुई जनहानि के लिए हम संवेदना व्यक्त करते हैं। हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट पैकेज की घोषणा करते हैं। हमारा संकल्प है कि बाढ़ में प्रभावित परिवारों का जीवन पटरी पर लौटे और नए अवसर पैदा हों।

उन्होंने कहा, भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था और संस्कृति पीपल टु पीपल धागे से बने हैं. भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं। नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। 2025 में ही देश और दुनिया से 30 करोड़ श्रद्दालुओं ने अयोध्या की यात्रा की। आज शुरू की गई ट्रेन सेवा सरयू कमला एक्सप्रेस से हम नए रिश्तों को आयाम दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हम लुंबिनी और बोधगया समेत दोनों स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी काम करेंगे। हमने उत्तराखंड और नेपाल के बीच धारचुला मार्ग का उद्घाटन किया है। नेपाल की ओर इंटीग्रेटेड पोस्ट का काम आगे बढ़ेगा। इससे व्यापार और लोगों की आवाजाही सुविधाजनक हो जाएगी। हम बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच बॉर्डर कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे।

नेपाली पीएम ने भारत को कहा शुक्रिया

बालेंद्र शाह ने कहा कि मुसीबत के समय सबसे पहले भारत ही आगे आया और इसलिए हम उसका आभार जताते हैं। हमारे संबंध पहले से भी मजबूत रहे हैं। हालांकि अब भारत और विकास के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। इससे हमारे भी देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मोदी बोले- नेपाल को 24 हजार करोड़ रुपये देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे पर 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बालेन का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत का होना दोनों देशों की गहरी दोस्ती दिखाता है। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में मोदी ने बालेन को गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच करीब 100 मिनट तक बैठक हुई, जिसमें आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना भारत के राम अधूरे हैं। भारत नेपाल को कांडला और पारादीप बंदरगाहों तक पहुंच देगा। साथ ही दोनों देशों के बीच सड़क, रेल और सीमा संपर्क बढ़ाया जाएगा, जिससे व्यापार और आवाजाही आसान होगी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने महाकाली नदी पर मोटर पुल समेत कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User