उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनाने की घोषणा, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

Oct 07, 2026 - 17:14
0 1
उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनाने की घोषणा, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Vishwanath

उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति सभा में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विजन को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति सभा में उन्होंने नई दिल्ली से प्रसारित विशेष कार्यक्रम का वर्चुअल अवलोकन भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जनधन योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज शासन को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर जनता के द्वार तक पहुंचाया गया है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से तीन लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केदारनाथ से व्यक्त किया गया '21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा' का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं।

 होटल और होमस्टे क्षेत्र में भी निरंतर विस्तार हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं।उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से तीन लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उत्तराखंड को एसडीजी इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा लगातार चार वर्षों से मोस्ट फिल्म फ्रेंडली राज्य का पुरस्कार भी मिला है। राज्य ने पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उत्तरकाशी जनपद में 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 50 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है कि इस वर्ष अब तक 56 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो चुके हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जनपद में 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 50 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जिनमें से 26 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं जबकि शेष योजनाओं पर कार्य जारी है।सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे उत्तरकाशी में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने गाजणा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी के उच्चीकरण की मांग पर परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User