लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से

आर्ट्स और साइंस के पीजी कोर्स का परीक्षा शेड्यूल जारी, सुबह और दोपहर की शिफ्ट में होंगे पेपर; बीए इंग्लिश पांचवें सेमेस्टर की मौखिकी परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को

Nov 18, 2026 - 12:20
Updated: 10 hours ago
0 24
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से
लखनऊ विश्वविद्यालय
  • लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से, 19 दिसंबर तक चलेंगे एग्जाम। 

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 की ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें आर्ट्स और साइंस के पीजी कोर्स के साथ बीपीएड और एमपीएड के छात्र भी शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। आर्ट्स के पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक, जबकि साइंस के पेपर सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। इसके अलावा बीए इंग्लिश पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की मौखिकी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

आर्ट्स में एमए राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, फ्रेंच और प्राचीन भारतीय इतिहास के पहले और तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम होंगे। एमए राजनीति विज्ञान और प्राचीन भारतीय इतिहास के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 15 दिसंबर तक होंगे। तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम 3 से 16 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं, एमए अंग्रेजी और फ्रेंच के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 15 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम 1 से 12 दिसंबर तक होंगे।

साइंस में एमएससी मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 1 से 15 दिसंबर तक होंगे। एमएससी बॉटनी और माइक्रोबायोलॉजी के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 1 से 10 दिसंबर तक होंगे। एमएससी एनवायरमेंटल साइंस के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 1 से 10 दिसंबर तक होंगे। बीपीएड के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 10 से 18 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 11 से 19 दिसंबर तक होंगे। एमपीएड के पहले सेमेस्टर के एग्जाम भी 10 से 18 दिसंबर तक होंगे।

 साइंस के एग्जाम सुबह, आर्ट्स के दोपहर

आर्ट्स के एग्जाम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगे। वहीं, साइंस के एग्जाम सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। स्टूडेंट्स एग्जाम शेड्यूल में बदलाव और अन्य जानकारी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

पांचवें सेमेस्टर के इंटर्नशिप और टर्म पेपर का शेड्यूल जारी, दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम

लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग (एमईएल) में बीए इंग्लिश पांचवें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की मौखिकी परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी। सत्र 2026-27 के मेजर-1 के इंटर्नशिप और टर्म पेपर की परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी।

विभागाध्यक्ष प्रो. नाजनीन खान की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 7 दिसंबर को पहली शिफ्ट सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगी। वहीं, 8 दिसंबर को पहली शिफ्ट सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगी।

इसके अलावा शेष और छूटे हुए सभी स्टूडेंट्स की मौखिकी परीक्षा 8 दिसंबर को दूसरी शिफ्ट में होगी। सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा के समय अपने इंटर्नशिप या टर्म पेपर की दूसरी कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User