न्यायालय ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 14 के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश

Nov 18, 2026 - 12:17
Updated: 5 days ago
0 2
न्यायालय ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 14 के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश
कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। औपचारिक तौर पर शनिवार यानि 21 नवंबर को आरोप तय किए जाएंगे। उस दिन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। 

फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने आरोप तय करते हुए 25 नवंबर से इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई करने का आदेश दिया। बुधवार को सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। सीबीआई ने इस मामले में 20 हजार पन्नों की चार्जशीट जुलाई में दाखिल की थी। जिस पर राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 12 अगस्त को संज्ञान लिया था। 

सीबीआई ने इस मामले में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 फिजिकल सबूतों का हवाला दिया है। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साक्ष्य नष्ट करने समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था।

आरोपपत्र पर सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कहा गया था कि इस मामले में 12 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके तुरंत बाद 72 अफसरों और आठ साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू गई। सीबीआई ने महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और दूसरे राज्यों के 92 स्थानों पर छापे मारे। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 13 मई को की गई थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User