सीजेपी नेता सौरव दास को लेकर बड़ी खबर
- सीजेपी नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती,
- कोर्ट ने आज सुनवाई से किया इनकार, मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।
नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। सीजेपी नेता सौरव दास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अधिकारियों के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें विदेश यात्रा करने से रोका गया था। हालांकि, कोर्ट ने बुधवार को इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।

उनके वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष यह मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने आज इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)