कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चार बोगियां जलीं; सभी यात्री सुरक्षित; राजपुरा के पास हुआ हादसा
पटियाला। अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लग गयी। दुर्घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राजपुरा के नजदीक सराय बंजारा क्षेत्र में ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आए। ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। जान बचाने के लिए यात्री चलती ट्रेन से नीचे उतरने लगे। रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।
रेलवे कर्मचारियों, पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। जलती बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। दीपावली और छठ के दृष्टिगत अपने गांव जा रहे लोगों का सामान बोगियों के साथ ही जल गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ ही समय बाद राजपुरा के नजदीक ट्रेन के जनरल कोचों में आग लग गई, जिससे चार कोच जल गए। इंजन से पांचवें नंबर पर स्थित कोच नंबर 265287GS में आग भड़की और देखते ही देखते धुआं और लपटें आसपास के डिब्बों तक फैल गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)