फसल सूची में पलेज की खेती दर्ज नहीं पर खाद के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता

Nov 13, 2026 - 16:05
Updated: 5 days ago
0 4
फसल सूची में पलेज की खेती दर्ज नहीं पर खाद के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता
खाद

नांगल सोती (बिजनौर)। रबी की फसलों की बुवाई के बीच खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब गंगा के खादर में पलेज की खेती करने वाले सैकड़ों किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सरकारी व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों से खाद लेने के लिए फसल का पंजीकरण जरूरी है, लेकिन पलेज की खेती का नाम फसल सूची में शामिल नहीं होने के कारण किसानों को डीएपी और यूरिया मिलने में अड़चन आ रही है। ऐसे में सालभर की रोजी-रोटी के लिए पलेज की खेती पर निर्भर किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User