सीसीएसयू में 19 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में हुआ वितरण, विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टैबलेट के सदुपयोग के लिए किया प्रेरित.

Nov 18, 2026 - 16:29
Updated: 6 hours ago
0 23
 सीसीएसयू में 19 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • तकनीक से सशक्त होंगे ज्ञान और नवाचार के नए अवसर
  • तकनीकों को सीखने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए तत्पर। 

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। सीसीएसयू मेरठ के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट वितरण योजना के अंतर्गत 19 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को तकनीक के महत्व से अवगत कराते हुए टैबलेट का उपयोग पढ़ाई, शोध और ज्ञानवर्धन में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में आगे बढ़ने के लिए नई तकनीकों को सीखना और समय के साथ खुद को अपडेट रखना बेहद जरूरी है।

वर्तमान समय तकनीक और डिजिटल ज्ञान का युग

सोमवार को विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करते हुए कहा कि वर्तमान समय तकनीक और डिजिटल ज्ञान का युग है। आज वही व्यक्ति आगे बढ़ रहा है, जो समय के साथ नई तकनीकों को सीखने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे टैबलेट केवल एक डिजिटल उपकरण नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना, उनकी शैक्षणिक क्षमता को विकसित करना और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।

पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए तकनीक का विशेष महत्व

'पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए तकनीक का विशेष महत्व है, क्योंकि आज मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता, सोशल मीडिया, ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई संचार तकनीकों ने इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं पैदा की हैं।

डॉ. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा दिए गए टैबलेट का सदुपयोग अपनी पढ़ाई, शोध, रचनात्मकता और ज्ञानवर्धन के लिए करें। इंटरनेट पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, ई-बुक्स, ऑनलाइन व्याख्यान और विभिन्न डिजिटल संसाधनों का लाभ उठाएं। 

उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग व्यक्ति को न केवल बेहतर विद्यार्थी बनाता है, बल्कि उसे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर सीखना, समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना और अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करना बेहद आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User