चक्रवाती तूफान 'अकवान' की बढ़ी तीव्रता, कहीं बाढ़, कहीं भूस्खलन की चेतावनी 

Nov 18, 2026 - 16:29
Updated: 4 days ago
0 5
चक्रवाती तूफान 'अकवान' की बढ़ी तीव्रता, कहीं बाढ़, कहीं भूस्खलन की चेतावनी 
चक्रवाती तूफान अकवान

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अकवान अब भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात 'अकवान' की धीमी गति और बढ़ती तीव्रता ने ओडिशा की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान अकवान ने रौद्र रूप ले लिया है। तूफान को लेकर मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के मुताबिक यह शुक्रवार को आंध्र तट से टकराएगा। इससे पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह तूफान पिछले छह घंटों के दौरान तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। ‘अकवान’ के तट के करीब बढ़ने के साथ ही चेन्नई और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। वहीं ओडिशा में भूस्खलन का भी खतरा है।

19 से 21 तारीख के बीच ओडिशा में खूब बारिश

19 और 20 नवंबर को दक्षिणी ओडिशा में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत अधिक भारी बारिश (≥21 सेमी) हो सकती है, जबकि उत्तरी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। 21 नवंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवात की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 19 और 20 नवंबर को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत अधिक भारी बारिश (≥21 सेमी) हो सकती है। 21 नवंबर को स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है, जिसमें उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

क्रवात 'अकवान' फिलहाल बंगाल की खाड़ी के-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से आगे बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लगभग 610 किलोमीटर दूर स्थित है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बुधवार को बताया कि फिलहाल यह वायु प्रणाली चेन्नई से 580 किमी, मछलीपट्टनम से 610 किमी, विशाखापत्तनम से 610 किमी और गोपालपुर से 730 किमी दूर स्थित है। 

चक्रवात 'अकवान' के कारण ओडिशा में हाई अलर्ट

ओडिशा के तटीय इलाकों पर चक्रवात 'अकवान' से होने वाले खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं और दुर्घटनाओं को रोकने तथा लोगों की जान बचाने के लिए राजमार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है।

120 किमी तक हो जाएगी हवा की रफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User