मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

Oct 29, 2026 - 15:03
0 2
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला
Madhya Pradesh

भोपाल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया है।

मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 5-15 मिमी प्रति घंटे की दर से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की 30-60 प्रतिशत तक संभावना है।

आंधी-तूफान और हल्की बारिश की चेतावनी:

बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर आदि जिलों में बिजली कड़कने के साथ मध्यम आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है।इसके अलावा सिवनी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सतना, रीवा, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा सहित कई अन्य जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है।

अन्य शहरों का हाल:

भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड जैसे शहरों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि 3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश से विदा हो चुका है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और अन्य स्थानीय मौसम प्रणालियों के कारण अक्टूबर के महीने में भी लगातार बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग की सलाह:

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे निचले इलाकों में जाने से बचें, खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User