मुंबई इंडियंस छोड़ पंजाब किंग्स में जाएंगे हार्दिक पंड्या? अर्शदीप सिंह के साथ हो सकती है बड़ी ट्रेड डील
नई दिल्ली, आईपीएल में हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। दोनों टीमों के बीच हार्दिक को लेकर ट्रेड डील की बातचीत आगे बढ़ने की खबर है।
पंजाब किंग्स के साथ हो सकती है ट्रेड डील
स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पंड्या को लेकर बातचीत तेज हो गई है। रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रही है।इस डील के तहत भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं।
अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद के बदले मिल सकते हैं हार्दिक
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने की संभावना पर सहमति जताई है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत हुई।माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स हार्दिक जैसे मैच जिताने वाले ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। इसके लिए टीम अर्शदीप सिंह जैसे अहम तेज गेंदबाज को छोड़ने के लिए भी तैयार हो सकती है।
17 नवंबर से पहले हो सकता है ऐलान
आईपीएल की खिलाड़ी बरकरार रखने की आखिरी तारीख 17 नवंबर बताई जा रही है। ऐसे में इस सप्ताह के आखिर तक ट्रेड डील को लेकर आधिकारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को दूसरी टीम में भेजने के लिए कम से कम तीन फ्रेंचाइजी से बातचीत की थी।पंजाब किंग्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी बातचीत आगे बढ़ी थी। दोनों टीमों के बीच कई खिलाड़ियों की अदला-बदली वाली डील पर विचार किया जा रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)