हक के लिए संघर्ष करना होगा
- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसो. सारनाथ शाखा का वार्षिक अधिवेशन।
वाराणसी। सारनाथ स्थित होटल अनंत इन, सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमिय रमण कार्य कार्यकारी अध्यक्ष, भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली अपने साथियों सहित दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सर्वप्रथम दीपक कुमार श्रीवास्तव शाखा मंत्री ने गोरखपुर से आए अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अधिवेशन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए भानु प्रकाश नारायण केंद्रीय महामंत्री (संग.) ने सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय होने की सबसे अपील की। मुन्नी लाल गुप्ता केंद्रीय महामंत्री ने पेंशनर समस्याओं के निवारण, स्वास्थ्य सेवाओं के सरलीकरण, पेंशनभोगियों के कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

शाखा द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों व आय व्यय का विवरण रामेश्वर प्रसाद अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। राजेश कुमार सिंह ने सदस्यों के एकता एवं सौहार्द पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने शाखा के गतिविधियों की प्रशंसा की तथा अपने हक के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने मेडिकल केयर टीम बनाने का सुझाव दिया तथा केंद्रीय संगठन से हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आगामी वर्ष के लिए संगठन की कार्ययोजना एवं पेंशनभोगियों के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा हुई। अधिवेशन में एसोसिएशन के प्रांतीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों ने सहभागिता की।
वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पेंशन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर मुख्यालय एवं मंडल से आए अतिथियों के अलावा असित कुमार मुखर्जी, अशोक कुमार पाठक, श्रीराम निवास, राजीव जायसवाल एवं अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित शाखा के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स मौजूद रहे।
अधिवेशन का सफल संचालन फिरोज खान ने किया। सुधीर कुमार सिंह ने अधिवेशन में सुमधुर गीत सुनाकर कार्यक्रम की समाप्ति की।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)