सपा के घोषणा पत्र को यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने झूठ का पुलिंदा बताया
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र को खोखला दस्तावेज और झूठ का पुलिंदा करार दिया है। ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बजाय प्रदेश की जनता से माफी मांगने के लिए माफीनामा जारी करना चाहिए था।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर जमकर निशाना साधा
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि जब-जब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, तब-तब अपराधियों, गुंडों और माफियाओं का बोलबाला रहा है।
उन्होंने किसानों, गरीबों और युवाओं के प्रति समाजवादी पार्टी की चिंता पर भी सवाल उठाए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बजाय प्रदेश की जनता से माफी मांगने के लिए माफीनामा जारी करना चाहिए था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)