रामपुर में सपा नेता आजम खान बोले- मुद्दों पर होगी लड़ाई

Nov 19, 2026 - 00:16
Updated: 5 days ago
0 7

रामपुर। समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने बुधवार को रामपुर स्थित अपने आवास पहुंचने पर कहा, "आज उन लोगों के लिए मुबारकबाद है, जो संविधान में, विधान में, लोकतंत्र में और न्याय में विश्वास रखते हैं। मैं उन सभी को आज बधाई देता हूं। न्यायालय का शुक्रिया अदा करता हूं और इस बात पर अब मेरा यकीन बहुत मजबूत हो गया है कि देश आजाद है लेकिन संविधान कैद है। हम सबको मिलकर संविधान के लिए आजादी की मांग करनी चाहिए।"

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, "चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। अब लोग धर्म या जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे। मुद्दों पर लड़ाई होगी। हम जैसे लोग संविधान के लिए और विधान के लिए, मरने के लिए तैयार थे, मरने के लिए तैयार हैं और मरने के लिए तैयार रहेंगे। इस देश में 'तीन माफियाओं का' नारा लगा था। क्या मैं माफिया हूं? बच्चों के स्कूल खोलने वाला, एक विश्वविद्यालय बनाने वाला यदि माफिया हो सकता है। अगर मुर्गी, भैंस, बकरी चोरी करवाने वाला ED का मुल्जिम हो सकता है और वो विश्व विद्यालय बनाता है तो मेरी दुआ है कि हर गली में ऐसा एक व्यक्ति पैदा हो। जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि उनकी साख कितनी गिर गई है... उन्हें थोड़ा सा अपना स्तर बचाकर रखना चाहिए, ऐसा भी इस 'गुनहगार' का निवेदन है..."

उन्होंने आगे कहा, "अगर मदन मोहन मालवीय के जमाने में, सर सैयद अहमद खान के जमाने में ED, CBI, IT, डेवेलपमेंट अथॉरिटी होती तो वे भी जेलों में होते, विश्वविद्यालय नहीं बना पाते। न केवल मुझे न्याय मिला है, संविधान को संरक्षण मिला है, हम जैसे कमजोर लोगों को बल मिला है। हम जैसे लोगों को आत्महत्या का रास्ता अपनाने के बजाय जिंदा रहने का अधिकार मिला है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User