चंद्रशेखर के घर पहुंचे ओवैसी, गली में पैदल गए अंदर; बाहर गूंजा- देखो कौन आया, शेर आया

Nov 21, 2026 - 14:08
Updated: 10 hours ago
0 11
चंद्रशेखर के घर पहुंचे ओवैसी, गली में पैदल गए अंदर; बाहर गूंजा- देखो कौन आया, शेर आया
असदुद्दीन ओवैसी - चंद्रशेखर आजाद

सहारनपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सहारनपुर पहुंचे। छुटमलपुर में शनिवार को दोपहर में राजनीतिक हलचल उस समय बढ़ गई जब अओवैसी चंद्रशेखर के साथ उनके आवास पर पहुंचे। दोनों सांसदों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुट गई।

दोनों सांसद हरिजन कॉलोनी की गली नंबर- दो स्थित चंद्रशेखर के घर दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे। गली संकरी होने के कारण कार गेट के अंदर नहीं जा सकी। ऐसे में ओवैसी कार से बाहर उतरे और पैदल ही घर के अंदर पहुंचे। ओवैसी के कार से उतरते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया' के नारे गूंजते रहे। आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। हालांकि, दोनों सांसदों के घर के अंदर जाने के बाद समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

ओवैसी ने चंद्रशेखर के साथ दोपहर का भोजन किया। दोनों सांसदों की मुलाकात को गठबंधन के ऐलान के बाद उनकी पहली सहारनपुर यात्रा के क्रम में अहम माना जा रहा है। इससे पहले दोनों ने सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User