कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, ज्ञानेश कुमार से पूछे 48 सवाल, किसके इशारे पर हुआ एसआईआर
नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सियासी घमासान अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग को घेरने के लिए 48 सवालों की लंबी सूची न्यायालय में पेश की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की ओर से दाखिल हलफनामा में वोट चोरी से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं दिया गया है। विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और आयोग के अन्य अधिकारियों से औपचारिक रूप से सवाल पूछने की अनुमति दी जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस ने जानकारी दी कि उसने आयोग के सामने 48 सवालों की एक सूची रखी है। पार्टी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, दो अन्य चुनाव आयुक्त और आईटी महानिदेशक व्यक्तिगत रूप से इन सवालों के जवाब दें।
ये सभी सवाल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में हुई कथित अनियमितताओं से संबंधित हैं।
फैसलों को किसने दी मंजूरी?
कांग्रेस द्वारा जारी सवालों की लिस्ट में मुख्य रूप से यह पूछा गया है कि देशभर में एसआई कराने का निर्णय किसने लिया और फॉर्म 6 में बदलाव को किसने मंजूरी दी।
पार्टी ने यह स्पष्टीकरण भी मांगा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए ऐसे कितने फैसले हैं, जिन पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों ने असहमति जताई थी। कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया की खामियों ने वोट चोरी का रास्ता तैयार किया है, जिस पर आयोग के शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)