यूपी चुनाव से पहले सीटों पर मंथन तेज: ओपी राजभर ने बताई 20 सीटों की मांग

राजभर बोले- कम से कम 13 सीटें जीतकर पार्टी को मान्यता दिलाना लक्ष्य, संजय निषाद के बीजेपी के साथ रहने का भी किया दावा; सीएम योगी की जमकर तारीफ

Nov 17, 2026 - 13:00
Updated: 9 hours ago
0 16
यूपी चुनाव से पहले सीटों पर मंथन तेज: ओपी राजभर ने बताई 20 सीटों की मांग
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर
  • ओम प्रकाश राजभर  ने कहा- अगर हमें 20 सीटें मिल जाती हैं तो हमारे लिए अच्छा रहेगा.

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के लिए 20 सीटों को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य कम से कम 13 सीटें जीतकर मान्यता प्राप्त दल बनना है। वहीं, राजभर ने संजय निषाद के बीजेपी के साथ बने रहने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की।

ओपी राजभर ने क्या कहा?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, "हमारा लक्ष्य कम से कम 13 सीटें जीतकर एक मान्यता प्राप्त पार्टी बनना है। अगर हमें 20 सीटें मिल जाती हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा रहेगा।"

ओपी राजभर ने कहा, "संजय निषाद के साथ सब कुछ ठीक है। वे बीजेपी के साथ ही रहेंगे और कहीं नहीं जाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आने वाली है।"

सीएम योगी की जमकर तारीफ

ओम प्रकाश ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। ओपी राजभर ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी जितने मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखे हैं, जो कड़े फैसले लेते हैं और हर चुनौती को स्वीकार करते हैं।"

विपक्षी खेमे में भी सीट बंटवारे को लेकर चर्चा

बता दें, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर विपक्षी खेमे में भी टिकट बंटवारे की जद्दोजहद तेज हो गई है। सोमवार को ही कांग्रेस ने 181 सीटों की लिस्ट सपा के पास भेजी थी। यानी कांग्रेस, सपा के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव तो लड़ना चाहती है लेकिन वह 181 सीटें मांग रही है। जबकि, अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह ही कह दिया था कि जिसकी, जिस सीट से जीतने की संभावना होगी, उसे टिकट दिया जाएगा। यानी अभी सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सहमति नहीं बन पाई है। 

पहले खबर आई थी कि आज कांग्रेस की समाजवादी पार्टी के साथ बैठक होगी, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है लेकिन आज सुबह ही ये खबर सामने आई कि आज कांग्रेस की सपा के साथ बैठक नहीं होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यूपी चुनाव लड़ने के लिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं।

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था, "मथुरा और काशी कब जाएंगे सपा प्रमुख"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User