एशिया कप राइजिंग स्टार्स: श्रीलंका-ए ने भारत-ए को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आज पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच दूसरा सेमीफाइनल

Nov 27, 2026 - 12:29
Updated: 10 hours ago
0 6
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: श्रीलंका-ए ने भारत-ए को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आज पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच दूसरा सेमीफाइनल
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट में श्रीलंका ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
  • पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल.

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

दोहा। श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत-ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका-ए ने 41 ओवर और तीन गेंदों में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। 

भारत-ए ने बनाए थे 317 रन

इससे पहले, भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 317 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों पर 78 रन बनाए। श्रीलंका – ए के सिनेथ जयवर्धने को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, उन्होंने 70 गेंदों पर 105 रन बनाए।

आज पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच दूसरा सेमीफाइनल

दूसरे सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान – ए का मुकाबला बांग्लादेश – ए से होगा। मैच दोपहर तीन बजकर तीस मिनट से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User